Pimples Remedies: चेहरे के पिंपल्स को कम करते हैं ये प्रोडक्ट्स


By Sahil05, Oct 2023 07:41 PMnaidunia.com

पिंपल्स

वैसे तो पिंपल्स कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इसकी वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। पिंपल्स से बचने के लिए सभी तरह-तरह की सलाहें भी देते हैं।

पिंपल्स से छुटकारा

पिंपल्स से बचने के न जाने कितने ही उपाय आपने सुने होंगे। हालांकि, आज कुछ ऐसी टिप्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जिससे जिद्दी पिंपल्स आसानी से दूर हो जाएंगे।

सैलिसिलिक एसिड

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए सैलिसिलिक एसिड से तैयार दवा का भी प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, इसके अंदर एंटी-पिंपल चीजें होती हैं।

बेन्जोयल पेरोक्साइड

बेन्जोयल पेरोक्साइड के बारे में कहा जाता है कि यह पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करने का काम करता है।

रेटिनोइड्स

रेटिनोइड्स चेहरे के डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। इतना ही नहीं, इससे आपके चेहरे के पोर्स भी बेहद आसानी से खुल जाते हैं।

नियासिनमाइड

आमतौर पर नियासिनमाइड को निकोटिनमाइड के नाम से जाना जाता है। इसकी मदद से पिंपल्स होने के बाद उसकी सूजन को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

टी ट्री ऑयल भी फायदेमंद

शायद आपको भी पता होगा कि टी ट्री ऑयल को एंटीसेप्टिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से बैक्टीरियल इंफेक्शन को हटाने में सहायता मिलती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें

अगर आपको पिंपल्स से जुड़ी ज्यादा परेशानी हो रही है तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें। इसके अलावा, किसी भी प्रोडक्ट को अप्लाई करने से पहले अपने स्किन टाइप का भी ध्यान रखें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के उपाय