बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतों का प्रभाव लिवर पर पड़ता है। ज्यादा खाना खाने से और एक्सरसाइज न करने के चलते लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
हमारे खानपान की गलत आदतों की वजह से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई हो जाता है। इतना ही नहीं, इसका प्रभाव शरीर की फिटनेस पर भी पड़ता है।
आमतौर पर हेल्दी लाइफस्टाइल के अभाव में पेट और लिवर से जुड़े रोग ज्यादा होते हैं। लिवर में गंदे सेल्स जमा हो जाते हैं, जिसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है।
लिवर से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए आप कुछ सब्जियों के जूस पी सकते हैं। इन चीजों का जूस पीने से लिवर डिटॉक्स होता है।
करेला स्वाद में कड़वा जरूर होता है, लेकिन इसके चमत्कारी गुण सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी करेले का जूस पीना लाभकारी होता है।
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए अदरक का जूस भी बेस्ट होता है। यह लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से आपको बचाने में मदद कर सकता है।
नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से लिवर में जमे गंदे सेल्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
लिवर की हेल्थ के लिए चुकंदर का जूस भी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से फैटी लिवर की परेशानी से भी काफी हद तक छुटकारा मिलता है।