वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। हालांकि, इसके साथ ही खानपान की कुछ आदतों को बदलने की जरूरत भी होती है।
वेट लॉस के लिए मॉर्निंग रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करना होगा। आइए जान लेते हैं कि तेजी से वजन कम करने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत कैसे करनी चाहिए।
सबसे जरूरी है कि रात के समय 7 से 8 घंटे की नींद लें। इससे सुबह उठने के बाद आपको शरीर में थकान महसूस नहीं होगी।
सुबह उठने के बाद गर्म पानी या गर्म नींबू पानी का सेवन करें। वजन घटाने के लिए ऐसा करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत होती है और यह काफी जरूरी भी होता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान हेल्दी ब्रेकफास्ट करना अच्छी आदत होती है।
नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत होती है और यह काफी जरूरी भी होता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान हेल्दी ब्रेकफास्ट करना अच्छी आदत होती है।
ग्रीन टी पीने से मोटापा कम करने में काफी मदद मिलती है। सुबह के समय चाय या कॉफी पीने की जगह आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
अगर आप ऑफिस या स्कूल जाते हैं तो आपको बाहर का खाना खाने की जगह घर से लंच लेकर जाना चाहिए। घर से लंच ले जाने पर जंक फूड खाने से बचा जा सकता है।
सुबह की सबसे बेहतरीन आदतों में से एक है कि वर्कआउट करें। दरअसल, कम समय में वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करनी बेहद जरूरी है।