इन बीमारियों में नारियल पानी दे सकता है सेहत को नुकसान


By Sandeep Chourey07, Sep 2023 03:17 PMnaidunia.com

नारियल पानी के गुण

नारियल पानी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। कुछ बीमारियों में यह अमृत के समान काम करता है।

नारियल पानी से नुकसान

नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट सहित कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन करना नुकसानदायक होता है।

डायबिटीज में हानिकारक

नारियल पानी में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर

लो ब्लड प्रेशर होने पर भी नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

दस्त की समस्या

दस्त की समस्या होने पर भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी में पोटैशियम बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो दस्त का कारण बनता है।

किडनी को नुकसान

नारियल पानी में पोटैशियम अधिक होने के कारण किडनी भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा यह शरीर का वजन भी बढ़ाती है।

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये फल