मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने का असर हमारी आंखों पर पड़ता है। ऐसे में आंखों की केयर करना बेहद जरूरी हो जाता है।
आंखों के नीचे सूजन और काले धब्बे जैसी समस्याओं से आप राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप एक बेहतरीन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जी हां, हम अरंडी के तेल की बात कर रहे हैं। आइए जान लेते हैं कि इस तेल का इस्तेमाल करने से आंखों से जुड़ी कौन-कौन सी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
आंखों से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में अरंडी का तेल असरदार है। दरअसल, इसकी मदद से आंखों से जुड़ी हल्की-फुल्की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
अरंडी के तेल से आंखों की खुजली में आराम मिलेगा। एक रिसर्च में पता चला है कि कैस्टर ऑयल से युक्त आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से आंखों की खुजली दूर होगी।
यदि रात को सोकर उठने के बाद आंखों में सूजन की परेशानी होती है तो अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। बता दें कि इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
आंखों के नीचे की सूजन और काले धब्बों को दूर करने के लिए रात के समय इसका इस्तेमाल करें। सबसे पहले मेकअप को हटा लें और फिर आंखों के नीचे तेल लगाकर छोड़ दें।
आमतौर पर बाजार में कई तरह के कैस्टर ऑयल मौजूद है। खैर, आपको किसी भी सामान्य अरंडी के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।