सर्दियों के मौसम में बाजरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है।
बाजरा में मैग्नीशियम,फाइबर, आयरन, कैल्शियम और नाइट्रोजन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
वेट लॉस में बाजरा काफी मददगार होता है। इससे सिर्फ रोटी ही नहीं, बल्कि कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती है।
बाजरे के आटे में हल्का नमक और अजवाइन और अच्छे से मिक्स करें। फिर मेथी के साग को उबालें। इसे पीस लें। अब इसे गूंथे हुए आटा में मिक्स करें। फिर इससे गर्म कचौरियां तैयार करें।
राजस्थान की डिश है, बाजरे की खिचड़ा जिसे देसी घी के साथ खाया जाता है। इसे बनाने के लिए बाजरे को रातभर भिगोकर रखें और फिर अगले दिन इससे खिचड़ी तैयार करें।
बाजरे के आटे में नमक, अजवाइन, मंगरैल, और घी का मोइन डालकर, अच्छे से मिक्स कर कड़ा गूंथ लें। फिर इसे बेलकर नमकीन पारे के आकार काटकर तला जाता है।
सर्दियों में आप बाजरे का लड्डू बना सकते हैं। इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ मिक्स कर सकते हैं। भुने हुए बाजरे में ड्राई फ्रूट्स, देशी घी और शक्कर मिक्स कर लड्डू बना सकते हैं।