भारत की राजधानी के अलावा दिल्ली पर्यटकों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं। दिल्ली में ऐतिहासिक जगहों के अलावा कई पिकनिक वाली जगहें भी मौजूद हैं।
अगर आप दिल्ली में पिकनिक पर निकलने की सोच रहे है, तो एक बार इन जगहों को देख लें। पिकनिक पर जाने के लिए ये जगह परफेक्ट हो सकती हैं।
बच्चों के लिए दिल्ली में स्थित रेल म्यूजियम परफेक्ट है। रेल म्यूजियम 10 एकड़ जमीन में फैला है यहां बच्चों को काफी अच्छा लगेगा।
दिल्ली का सबसे पॉपुलर पिकनिक स्पॉट इंडिया गेट है। यहां बच्चों को खेलने के लिए पार्क भी मौजूद है जहां बच्चे अच्छे से पिकनिक एंजॉय कर पाएंगे।
पिकनिक के लिए आप दिल्ली के जंतर-मंतर में जा सकते है। जंतर-मंतर पिकनिक के लिए एक अच्छी जगह हो सकता है।
दिल्ली में स्थित सुंदर नर्सरी इन दिनों पिकनिक के लिए काफी माना जा रहा है। यहां आपको कई तरह के पौधे और पक्षी देखने को मिलेंगे।
पिकनिक के लिए आप गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में भी जा सकते है। बच्चों के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज एक परफेक्ट ऑप्शन होगा।