घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लोग काफी मेहनत-मशक्कत करते हैं। ऐसे में अब आप अपने घर को खुशबूदार बना सकते हैं।
जी हां, आज हम आपको इस लेख में 6 ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी। चलिए जानते हैं वो पौधे कौन से हैं?
मोगरा की खुशबू बहुत तेज और मनमोहक होती है। यह गर्मी और बरसात दोनों मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है। इसे धूप और सही देखभाल की जरूरत होती है।
यह पौधा रात में जबरदस्त खुशबू छोड़ता है, जिससे पूरा घर महक उठता है। यह कम पानी बिना ज्यादा देखभाल के भी बढ़ सकता है।
बेला की खुशबू मोगरा जैसी मीठी और ताजगी भरी होती है। इसे धूप और रोजाना पानी की जरूरत होती है। गर्मियों में यह खूब खिलता है।
यह पौधा खूबसूरत फूलों के साथ जबरदस्त खुशबू भी देता है। इसे धूप में रखना जरूरी होता है। आप इसे अपने बालकनी में लगा सकते हैं।
इस पौधे की खुशबू बहुत शांतिदायक होती है। यह तनाव को कम करता है और बालकनी को सुंदर बनाता है।
गुलाब का पौधा भी घर की खुशबू को बढ़ाने में मदद करता है। यह घर को खुशबू से महका देता है।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com