हाई बीपी को 10 मिनट में कंट्रोल कर देंगे ये प्राणायाम


By Sahil03, Nov 2023 03:07 PMnaidunia.com

हाई बीपी

खराब लाइफस्टाइल की वजह से हाई बीपी की समस्या आम बन चुकी है। आमतौर पर लोग इसे नियंत्रित करने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं।

हाई बीपी के लक्षण

हाई बीपी के मरीजों को कुछ सामान्य लक्षणों का सामना करना पड़ता है। इनमें सिर दर्द, थकान होना, चक्कर आना, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी शामिल है।

प्राणायाम

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप अपने डेली रूटीन में प्राणायाम को शामिल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आज दो प्राणायाम के बारे में बता रहे हैं।

भ्रामरी प्राणायाम

यदि आप हाई बीपी का सामना कर रहे हैं तो भ्रामरी प्राणायाम करें। ये प्राणायाम बीपी को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकता है।

स्ट्रेस होगा कम

भ्रामरी प्राणायाम करने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसका अभ्यास करने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

नींद होगी बेहतर

इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से नींद के स्तर में भी सुधार होता है। उन लोगों को भी भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए, जिन्हें नींद से जुड़ी कोई परेशानी होती है।

अनुलोम विलोम

सुबह खाली पेट अनुलोम विलोम का अभ्यास करना भी फायदेमंद होता है। ये प्राणायाम सांस संबंधी रोगों को भी दूर कर सकता है।

तनाव से छुटकारा

रोजाना अनुलोम विलोम का अभ्यास करने से व्यक्ति को तनाव से भी छुटकारा मिलता है। हाई बीपी के पीछे तनाव भी एक प्रमुख कारण होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके