वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ खानापान की आदतों को भी बदलना पड़ता है। मोटापे को कम करन के लिए आप कुछ दालें भी खा सकते हैं।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप डाइट में दाल शामिल कर सकते हैं। रोजाना दाल खाने से बॉडी को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
बेहद कम लोग जानते हैं कि कुछ दालें खाने से भी वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए इन पोष्टिक दाल के बारे में जान लेते हैं।
इस दाल को हरी दाल के नाम से भी जाना जाता है। इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप ओवरइटिंग करने से खुद को रोक पाएंगे।
रोजाना खाएं हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेहत के लिहाज से चना दाल भी फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है और डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा मिलता है।
फाइबर से भरपूर अरहर दाल का सेवन करने से भूख कंट्रोल करने में आपको मदद मिलेगी। अगर आपने भूख पर काबू कर लिया तो वजन घटाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मसूर दाल का सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस दाल को खाने से वजन भी तेजी से कम होता है।
यदि आप बैड कोलेस्ट्रॉल को लेकर परेशान रहते हैं तो अपनी डाइट में दालें शामिल करें। ये दाल आपके शरीर को स्वस्थ बना देगी।
इस वेब स्टोरी के जरिए हमने जाना की वजन कम करने के दौरान कौन सी दालें आप खा सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ