पेट से अटके मल को निकालने के लिए क्या करें?


By Sahil21, May 2024 01:17 PMnaidunia.com

पेट में जमा गंदगी

जंक फूड और अनहेल्दी चीजों को लगातार खाने से पेट में गंदगी जमा होने लगती है। आंत में सड़ रहे खाने की वजह से पेट संबंधित कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

खीरे का जूस पिएं

पेट को दुरुस्त रखने के लिए गर्मियों में खीरे का जूस जरूर पिएं। सुबह-सुबह यह जूस पीने से ब्लोटिंग की समस्या दूर हो जाती है।

पेट के लिए एक्सरसाइज

अपच या गैस बनने जैसी समस्या की वजह से भी पेट में गंदगी जमा होने लगती है। इससे बचाव करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें।

नींबू पानी पिएं

पेट में जमा गंदगी को बाहर निकालने के लिए गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। इसकी मदद से आंतों में सड़ रही गंदगी बाहर निकल जाएगी।

शहद और सेब का सिरका

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसका सेवन करने से पेट की गंदगी बाहर निकल जाएगी।

भरपूर पानी पिएं

पेट को दुरुस्त रखने का बेहतरीन तरीका है कि गर्मियों में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने आंतों में खाना सड़ना बंद हो जाएगा।

हर्बल टी का सेवन करें

पेट की सेहत के लिए हर्बल टी का सेवन करना भी फायदेमंद साबित होता है। बता दें कि यह चाय पेट साफ न होने की समस्या का भी समाधान कर देगी।

नमक का पानी पिएं

कब्ज और अपच की वजह से पेट संबंधित ज्यादातर परेशानियां होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में गुनगुने पानी में नमक डालकर पिएं।

पेट की गंदगी साफ करने के लिए कुछ ड्रिंक्स का सेवन आप कर सकते हैं। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों के सामने अचानक धुंधलापन आने पर क्या करें?