आंखों के सामने अचानक धुंधलापन आने पर क्या करें?


By Sahil21, May 2024 11:48 AMnaidunia.com

आंखों से धुंधला नजर आना

कमजोर आंखों के साथ जीवन जीना मुश्किल होता है। कुछ लोगों को आंखों से अचानक धुंधला नजर आने लगता है। इसके पीछे काफी गलतियां जिम्मेदार होती हैं।

घरेलू नुस्खे अपनाएं

यदि आप आंखों के सामने धुंधलापन आने से परेशान हो गए हैं तो कुछ बेहद आसान घरेलू उपाय को अपनाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आंखों को आराम मिल सकता है।

त्रिफला आई वॉश

स्क्रीन पर ज्यादा समय तक देखने की वजह से आंखों में भारीपन महसूस होता है। इसकी वजह से आंखों के सामने धुंधलापन भी नजर आता है। ऐसी स्थिति में सुबह के समय त्रिफला के पानी से आंखों को धोएं।

गाय के घी से मालिश करें

आंखों का धुंधलापन दूर करने के लिए पैरों में गाय के घी से मालिश जरूर करें। ऐसा करने का फायदा आपको जरूर मिलेगा, लेकिन स्क्रीन टाइम को भी कम करना पड़ेगा।

धूम्रपान न करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि धूम्रपान करने की वजह से भी आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए स्मोकिंग करना बंद कर दें।

स्वस्थ आहार लें

आंखों की सेहत का ख्याल रखने का बेहतरीन तरीका है कि पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। दरअसल, डाइट में हेल्दी चीजों के न होने से आंखें समय से पहले कमजोर होने लगती हैं।

आंवला जूस पिएं

अचानक आंखों के सामने धुंधलापन नजर आने पर आंवला जूस पीना शुरू कर दें। इसका सेवन करना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होगा।

गुलाब जल का इस्तेमाल

स्किन केयर रूटीन में तो गुलाब जल को शामिल किया ही जाता है, लेकिन आप चाहे तो गुलाब जल का इस्तेमाल करके आंखों का धुंधलापन भी दूर कर सकते हैं।

आंखों के सामने अचानक धुंधलापन नजर आने पर यहां बताए गए उपाय अपनाएं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन फूड्स को कच्चा खाना होता है फायदेमंद