पेट से गैस निकालने के रामबाण उपाय


By Arbaaj26, Apr 2025 11:40 AMnaidunia.com

पेट से गैस निकालने के लिए दवा के अलावा घरेलू उपाय भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं किन रामबाण उपायों की मदद से पेट से गैस निकल सकती है?

पेट में गैस

लंबे समय तक भूखा या गलत चीजों का सेवन करने से पेट में गैस बनती है। गैस के कारण पेट दर्द और फूल जाता है।

हींग का उपाय

पेट से गैस निकालने के लिए हींग का उपाय करना चाहिए। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी हींग पाउडर डालकर मिलाएं और पिएं।

सौंफ का पानी पिएं

पेट के लिए सौंफ का सेवन रामबाण माना जाता है। पेन में पानी और 1 चम्मच सौंफ के बीज रखकर उबालें। उबालने के बाद पानी को छानकर पिएं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गैस को दूर करता है।

नारियल पानी पिएं

जिन लोगों के पेट बनती है उन्हें डाइट में नारियल का पानी शामिल करना चाहिए। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट होता है, जो पेट को ठंडक देता है।

अजवाइन चबाएं

पेट से गैस निकालने के लिए अजवाइन को चबाना चाहिए। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण मौजूद होते हैं, जो गैस को निकालता है।

शहद और अदरक का उपाय

एक चम्मच शहद में आधा चम्मच अदरक का रस मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करने से पेट में बनी गैस तुरंत दूर होने लगती है।

इन 5 रामबाण उपायों की मदद से पेट से गैस निकल सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अश्वगंधा के साथ मिलाकर खा लें यह 1 चीज, मिलेगी घोड़े जैसी ताकत