अश्वगंधा जिसे असगंध के नाम से भी जाना जाता है, यह सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है।
अश्वगंधा में न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसका सेवन शहद के साथ करना काफी फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं इसके सेवन से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और कैसे सेवन करें?
शरीर में सूजन जैसी परेशानी होने पर अश्वगंधा और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए अश्वगंधा और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों के मिश्रण को खाने से ताकत और स्टेमिना बढ़ता है।
अश्वगंधा और शहद के मिश्रण से तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। यदि आप मानसिक परेशानी और तनाव से जूझ रहे हैं तो अश्वगंधा और शहद को मिलाकर खाएं।
आंखों की रोशनी को दूर करने के लिए अश्वगंधा और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन एक साथ करने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है।
इन दोनों का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। अश्वगंधा पाउडर को शहद के साथ थोड़ी मात्रा में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा की चाय बनाकर उसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।
अश्वगंधा के साथ मिलाकर खा लें शहद, मिलेगी घोड़े जैसी ताकत। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com