कौन-सी दिशा में सिर करके सोना शुभ होता है


By Kushagra Valuskar15, Jun 2023 03:32 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप कैसे और किस करवट सोते हैं। इसका जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।

सोने की दिशा

सोते समय यदि आपका सिर या पैर सही दिशा में नहीं है, तो आपके जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

बेहतर नींद

उचित दिशा में सिर करके सोने से न केवल बेहतर नींद आती है, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होती है।

मानसिक परेशानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण की ओर मुंह करके सोना शुभ होता है। इस दिशा में सिर करके सोने से मानसिक परेशानी दूर रहती है।

दक्षिण दिशा

दक्षिण दिशा में पैर करके सोना धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। सोने की सही दिशा पूर्व है।

पूर्व दिशा

अगर दक्षिण की ओर सिर करके सोना संभव न हो तो पूर्व की ओर सिर करके सोना चाहिए।

देवताओं की कृपा

पूर्व की ओर सिर करके सोने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, भूलकर भी पूर्व दिशा में पैर करके सोना नहीं चाहिए।

ये दिशा शुभ

नौकरीपेशा और व्यवसायी के जातकों को पूर्व की ओर सिर रखने सोना चाहिए।

एकाग्रता

छात्रों के लिए पूर्व की ओर मुंह करके सोना शुभ माना जाता है। पूर्व की ओर सिर करके सोने से एकाग्रता बढ़ती है।

सड़क पर पड़ी इन चीजों को न मारे ठोकर, होगा भारी नुकसान