ठंड से बचने के लिए जरूर पिएं ये सूप


By Sahil15, Nov 2023 06:00 PMnaidunia.com

गर्म तासीर की चीजें

सर्दियों के दिनों में लोग ठंड से खुद का बचाव करने के लिए गर्म तासीर की चीजों को खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग सूप का भी सेवन करते हैं।

सर्दियों के लिए सूप

आमतौर पर गर्मियों में भी सूप पिया जाता है। हालांकि, ठंड से खुद का बचाव करने के लिए सर्दियों में ज्यादा संख्या में लोग सूप पीते हैं।

बेस्ट सूप

टमाटर से लेकर सब्जियों का सूप लोग घर में बनाकर पीते हैं। आइए जान लेते हैं कि ठंड में गर्मी के एहसास के लिए कौन सा सूप पीना चाहिए।

टमाटर का सूप

सर्दी के दिनों में टमाटर का सूप सेहत के लिए लाभकारी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम भी करते हैं।

मशरूम का सूप

मशरूम का सूप बेहद पौष्टिक होता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियों से छुटकारा दिलवा सकता है।

ब्रोकली और बीन सूप

ठंड से छुटकारा पाने के लिए आप ब्रोकली और बीन्स का सूप भी पी सकते हैं। इस सूप को पीने से खांसी-जुकाम की परेशानी भी दूर हो सकती है।

मिक्स वेजिटेबल सूप

कई पौष्टिक सब्जियों को डालकर मिक्स वेजिटेबल सूप तैयार किया जाता है। इसमें शिमला मिर्च, कटे हुए प्याज और अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं।

कद्दू का सूप

कद्दू का सूप पीने से सर्दी के दिनों की ज्यादातर परेशानियां दूर हो जाती हैं। सूप को ज्यादा असरदार बनाने के लिए इसमें एक चम्मच प्याज, लहसुन और अदरक का तेल भी मिला सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोजाना सुबह 1 कटोरी अंकुरित मूंग खाने के फायदे