Best South Indian Web Series: इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखे साउथ के बेस्ट वेब शोज


By Prakhar Pandey13, Oct 2023 11:06 AMnaidunia.com

साउथ इंडियन वेब शोज

फिल्मों के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी साउथ इंडस्ट्री अपना वर्चस्व जमा पाने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं साउथ के 7 बेस्ट वेब शोज के बारे में।

सुजल

प्राइम वीडियो पर मौजूद सुजल एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्मित इस वेब शोज की कहानी आपको आखिरी तक खुद से बांधे रखने का काम करती है।

पुलिस डायरी 2.0

जी5 पर मौजूद पुलिस डायरी 2.0 एक एक्शन पैक्ड ड्रामा सीरीज है। इस वेब शो में विग्नेश विजयन, केशवन और नरेन बालाजी ने अपनी एक्टिंग से ओटीटी लवर्स को काफी इंप्रेस करने का काम किया था।

वेल्ला राजा

2018 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई वेल्ला राजा वेब सीरीज भी एक थ्रिलर ड्रामा शो है। इस वेब शो में 10 एपिसोड्स है जो लगभग 22-22 मिनट के है।

क्वीन

राम्या कृष्णन स्टारर ‘क्वीन’ वेब सीरीज 2019 में एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की गई थी। क्वीन एक पीरियड हिस्टॉरिकल ड्रामा वेब सीरीज थी। इस शो में लोगों ने राम्या की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया था।

ऑटो शंकर

आटो शंकर वेब सीरीज की कहानी एक रियल स्टोरी पर आधारित है। जी5 पर उपलब्ध इस वेब शो में ऑटो शंकर नाम के एक सीरियल किलर की स्टोरी दिखाई गई है।

ट्रिपल्स

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध ट्रिपल्स एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। लगभग 8 एपिसोड्स की इस वेब सीरीज के सभी एपिसोड्स का रन टाइम 22 से 30 मिनट तक का हैं।

पबगोआ

जी5 पर उपलब्ध पबगोआ एक साइंस फिक्शन क्राइम थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। यह वेब शो लीग से हटकर हैं, जिसकी कहानी की जब परत दर परत खुलनी शुरू होती है तो देखने वाले के होश उड़ जाते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रश्मिका मंदाना के सिजलिंग लुक्स, आप भी करें ट्राई