पूजा हेगड़े का नाम फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग की बदौलत भी फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं।
पूजा हेगड़े की कई बिग बजट फिल्में बीते कुछ समय से बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। इसके बाद से ही उनके फिल्मों के चुनाव पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
13 अक्टूबर को पूजा हेगड़े अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके करियर की कुछ बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।
सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
रोहित शेट्टी की निर्देशित 'सर्कस' फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी डिजास्टर साबित हुई।
पूजा हेगड़े की फ्लॉप फिल्मों में 'मोहनजोदड़ो' का नाम भी शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी काफी खराब प्रदर्शन किया था।
पूजा हेगड़े और प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' को 350 करोड़ के बजट में बनाया गया था। बिग बजट फिल्म होने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
एक्ट्रेस की 'आचार्य' फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें पूजा के साथ राम चरण और चिरंजीवी अहम भूमिका में नजर आए थे।