किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। आइए जानते है कि किडनी को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए आपको किन सुपरफूड का सेवन करना चाहिए।
किडनी का काम शरीर से विषाक्त पदार्थों को खून से साफ करने और अपशिष्ट को मूत्र में बदलता है। इसके साथ किडनी शरीर में शरीर के तरल पदार्थों को संतुलित करने का काम भी करती है।
किडनी को हेल्दी रखने के लिए लहसुन का सेवन भी करना चाहिए। लहसुन आपके खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है।
ऑलिव ऑयल किडनी को हेल्दी रखने में बेहद मददगार माना जाता है। खाना पकाते हुए इसका उपयोग करने से आपकी किडनी हमेशा हेल्दी रहेगी।
पत्तागोभी के सेवन से आपकी किडनी पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। पत्ता गोभी की आप सब्जी बनाकर और सलाद के रूप में भी खा सकते है। पत्ता गोभी में फाइबर और कई प्रकार के विटामिन पाए जाते है।
प्याज के सेवन से आपको किडनी संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। प्याज में प्रोस्टाग्लैंडीन तत्व पाया जाता है जो खून की चिपचिपाहट को कम करने का काम करता है।
लाल अंगूर में विटामिन C पाया जाता है। इसके अंदर रेस्वेराट्रोल पाया जाता है जो एक प्रकार का फ्लेवोनोइड होता है। लाल अंगूर में मिलने वाला फ्लेवोनोइड तत्व किडनी को नुकसान से बचाता है।
स्ट्रॉबेरी में अच्छी मात्रा में फाइबर के साथ-साथ विटामिन C, मैंगनीज और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से आपकी किडनी स्वस्थ रहती है।