बरसात में पिएं ये चाय, बीमारियां होंगी दूर


By Arbaaj16, Jul 2023 10:00 AMnaidunia.com

मानसून

भारत में इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा है। मौसम के अनुसार डाइट में भी बदलाव करना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े।

मौसमी बीमारियां

जिस तरह ठंड के आते ही कुछ बीमारियां आने लगती है उसी प्रकार मानसून के मौसम में भी कुछ बीमारियां तेजी से फैलने लगती है।

चाय

मानसून के मौसम में इन चाय को पीने से आप मौसमी बीमारियों से दूर रहे सकते है। आइए जानते है कौन-कौन सी चाय है जिनको मानसून में पीना चाहिए।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर पाया जाता है। मानसून के मौसम में ग्रीन टी पीने से बुखार, सर्दी और सिर दर्द से तुरंत निजात पाया जा सकता है।

अजवाइन की चाय

अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसको अगर मानसून के मौसम में पिया जाएं, तो सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

तुलसी की चाय

तुलसी में औषधीय गुण पाए जाते है जिससे शरीर ठीक रहता है। तुलसी की चाय को पीने से सिर दर्द, खांसी और चिंताओं से दूर रहा जा सकता है।

सौंफ की चाय

खाना खाने के बाद सौंफ खाना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बरसात के मौसम में सौंफ की चाय पीना किसी रामबाण से कम नही होता है। सौंफ की चाय पीने से पाचन दुरुस्त रहता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घी निकालने के लिए मलाई कर रहे हैं इकट्ठा तो इस तरह करें स्टोर