गर्मियों में किस समय नींबू पानी पीना चाहिए?


By Arbaaj12, Apr 2025 11:08 AMnaidunia.com

गर्मियों में नींबू पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं किन नींबू पानी पीने का सही समय क्या है।

नींबू पानी पीने का सही समय

अगर आप गर्मियों में नींबू का पानी पीते हैं, तो सही समय पर पीने की कोशिश करें, ताकि शरीर को अच्छे से फायदा मिले। इस मौसम में नींबू पानी कई अलग-अलग समय पर पी सकते हैं।

खाली पेट नींबू पानी

गर्मियों में खाली पेट नींबू का पानी पीना फायदेमंद होता है। इस समय नींबू पानी पीने से पेट साफ और शरीर से गंदगी साफ होती है।

दोपहर में नींबू पानी

गर्मी के मौसम में दोपहर के समय नींबू का पानी पीना चाहिए। दोपहर में नींबू पानी पीने से लू से बचाव और शरीर हाइड्रेट रहता है।

खाने से 30 पहले नींबू पानी पिएं

नींबू पानी आप खाना खाने से 30 मिनट पहले भी पीया जा सकता है। यह समय भी नींबू पानी पीने का अच्छा माना जाता है।

रात को न पिएं नींबू पानी

रात को सोने से पहले नींबू वाला पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी या बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

ज्यादा नींबू पीने पीने से बचें

गर्मियों में नींबू का पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन एक दिन में 2 या 3 गिलास से ज्यादा नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खीरे के साथ न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबियत