गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में हर कोई खाने में सलाद के तौर पर खीरे का सेवन करना पसंद करता है। खीरा खाने से न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी रामबाण हैं।
अगर आप भी खीरा खाते हैं तो उसके साथ कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल खीरे का सेवन कुछ चीजों के साथ करने से गलत फूड कॉम्बिनेशन बनता है, जिससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
खीरा और टमाटर को कई लोग काफी शौक से खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन दोनों का एक साथ सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है।
कई लोगों को गर्मियों में दही और खीरे का रायता खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।
बहुत से लोग खीरे के सलाद में खट्टे फलों को डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन नींबू, अंगूर, संतरे जैसे फ्रूट चार्ट में खीरा डालने से पाचन की परेशानियां हो सकती हैं।
खीरे के साथ मीट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। यह दोनों बैड फूड कॉम्बिनेशन है। इससे अपच, गैस और पेट दर्द हो सकता है।
सलाद के रूप में खीरा और मूली को खाना भी लोग काफी पसंद करते हैं। इन दोनों में भरपूर की मात्रा में पाया जाता है, लेकिन इससे पेट दर्द, ब्लोटिंग और गैस की परेशानी हो सकती है।
खीरे के साथ न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबियत। हेल्थ से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com