एक्सरसाइज करने के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं। व्यायाम करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत होता है।
खुद को फिट रखने के कुछ लोग जिम में जाकर भी वर्कआउट करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि वर्कआउट करने के लिए कौन सा समय सही होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि मॉर्निंग वर्कआउट शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कुछ लोग दोपहर के समय भी वर्कआउट करना पसंद करते हैं।
मॉर्निंग में वर्कआउट करने से फिटनेस रूटीन मेंटेन रखने में मदद मिलती है। सुबह के समय शरीर में एनर्जी ज्यादा होती है और थकावट भी नहीं होती है।
सुबह के समय वर्कआउट करने से मॉर्निंग साइकल में भी सुधार होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि सुबह का व्यायाम नींद के स्तर को सुधारने में मदद करता है।
मॉर्निंग वर्कआउट की मदद फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है। इसके पीछे कारण होता है कि एनर्जी के लिए आप शरीर में मौजूद फैट का ही इस्तेमाल करते हैं।
सुबह के समय व्यायाम करने की आदत शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव डालती है। मॉर्निंग वर्कआउट की मदद से व्यक्ति के ऊर्जा के स्तर, सतर्कता, ध्यान और निर्णय लेने की क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वैसे तो स्वास्थ्य के लिए शाम के समय व्यायाम करना सही होता है। हालांकि, इस समय किया गया वर्कआउट सुबह के समय किए गए व्यायाम जितना फायदेमंद नहीं होता है।