इन दिनों अनहेल्दी फूड्स खाने की वजह से मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। शरीर में चर्बी का अधिक होना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसको कम करने के लिए 5 चीजों को शामिल में करनी चाहिए।
अगर आप बढ़ते मोटापे से परेशान हैं, तो खाली पेट 5 चीजों का सेवन खाली पेट करना चाहिए। दरअसल, उन 5 फूड्स में फाइबर पाया जाता है।
मोटापा कम करने के लिए खाली पेट 1 सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मददगार हो सकती है।
सर्दियों में गाजर सस्ता और आसानी से मिल जाता है। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए आप रोजाना खाली पेट गाजर भी खा सकते हैं।
हेल्दी तरीके से मोटापा कम करने में अमरूद भी लाभकारी होता है। अमरूद का खाली पेट सेवन करने से मोटापा कम होता है।
अगर आप खाली पेट खीरे का सेवन करते हैं, तो भी मोटापा कम हो सकता है। दरअसल, खीरे में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
मोटापा कम करने के लिए पपीता खाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। खाली पेट पपीता खाने से पेट भी दुरुस्त रहता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है।
खाली पेट इन चीजों को खाने से मोटापा कम होता है। किसी भी चीज का सेवन करें, तो सीमित मात्रा में ही खाएं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com