अजवाइन में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज हम इस लेख में इसके सेवन का सही समय के बारे में जानेंगे।
आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन का सेवन रात को सोने से पहले करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप सोने से पहले अजवाइन को साबुत या फिर पानी के साथ लें सकते हैं।
अजवाइन में थायमोल पाया जाता है, जिसके सेवन से पाचन में सुधार होता है। यह गैस, अपच, और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाता है।
अजवाइन का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है।
सोने से पहले अजवाइन खाने से आंतों की सफाई होती है और सुबह पेट साफ रहता है। जिससे मल त्यागने में आसानी होती है।
अजवाइन एसिडिटी को कम करती है और पेट की जलन को शांत करती है। यह पेट की सूजन और भारीपन को दूर करने में मददगार है।
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते हैं, जिसके सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
अजवाइन के सेवन से बेहतर नींद लाने में मदद मिलती है। इसका हल्का सेवन तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com