गोंद कतीरा खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?


By Ram Janam Chauhan30, Mar 2025 11:07 AMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन करना लाभदायक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सेवन करना सबसे सही समय क्या है? आइए जानते हैं, इस बारे में-

क्या है गोंद कतीरा?

गोंद कतीरा एक प्रकार का गोंद है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक पहुंचाने और ऊर्जा देने में मदद मिल सकती है।

गोंद कतीरा कब खाएं?

गोंद कतीरा को खाने के लिए सुबह खाली पेट या दोपहर का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।

गर्मियों में कैसे खाएं गोंद कतीरा?

गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा खाने के लिए रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे शरबत या दूध के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए कब खाएं?

कई लोग कम वजन से परेशान रहते हैं, ऐसे में गोंद कतीरा को गर्म दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ सुबह सेवन कर सकते हैं।

किसे सेवन नहीं करना चाहिए

गोंद कतीरा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे गर्भवती महिलाएं और कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको गोंद कतीरा से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

ज्यादा नमक खाने से शरीर में दिखते हैं ये बदलाव