नमक का सेवन शरीर के लिए जरूरी होता है। लेकिन ज्यादा नमक खाना शरीर के लिए ठीक नहीं माना जाता है यानी नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
जब कोई व्यक्ति ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन कर लेते हैं, तो उसके शरीर में कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं। आइए इन बदलावों को जानते हैं, ताकि शरीर को नुकसान न हो।
अगर आप ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं, तो ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। दरअसल, नमक में सोडियम होता है, जिससे शरीर में पानी जमा हो जाता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होना भी ज्यादा नमक के सेवन का संकेत होता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।
अगर बिना किसी चोट लगे शरीर में सूजन हो रही है, तो ऐसा ज्यादा नमक खाने से होता है, क्योंकि नमक खाने से शरीर में पानी जमा होता है, जिससे सूजन की समस्या हो सकती है।
अगर आपको बार-बार पानी पीने का मन कर रहा हैं, तो यह बदलाव ज्यादा नमक खाने के कारण होता है। ढेर पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझता है।
ज्यादा नमक का सेवन करने से पेशाब पर भी असर पड़ता है। अगर आपको बार-बार पेशाब आ रही हैं, तो यह ज्यादा नमक खाने से हो सकता है।