पिप्पली का इस्तेमाल पाचन सुधारने, शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में किया जाता है। ऐसे में इसे सेवन करने का सही समय पता होना चाहिए। आइए जानते हैं, इस बारे में-
अगर आपको पाचन संबंधी परेशानियां हैं, तो इसे भोजन करने से कुछ देर पहले खा सकते हैं। इससे पेट संबंधी समस्याओं में लाभ मिल सकता है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो पिप्पली को सुबह के समय खाली पेट सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो इसे गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इसे दिन में कभी-भी पी सकते हैं।
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। ऐसे में पिप्पली को रात में सोने से पहले दूध के साथ सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
पिप्पली सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में जलन हो सकता है।
अगर आपको पिप्पली से किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com