आयुर्वेद के मुताबिक, अर्जन की छाल का काढ़ा बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए, लोग अर्जन के छाल का काढ़ा सेवन करते हैं, लेकिन इसे सही समय पर पीना बहुत जरूरी है।
अर्जुन की छाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, ऐसे में अगर आप इसे रोजाना पीने पर कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आप अर्जुन के छाल का काढ़ा सुबह खाली पेट पीते हैं, तो इससे त्वचा को निखारने में मदद मिल सकती है।
जो लोग ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले पीना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको रात के समय नींद ना आने की या तनाव की समस्या महसूस होती है, तो सोने से पहले अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में इसे पीने के लिए शाम का समय बेहतर हो सकता है।
अगर आपको अर्जुन की छाल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com