सहजन का काढ़ा पीने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?


By Ram Janam Chauhan03, Mar 2025 02:14 PMnaidunia.com

सहजन को आयुर्वेद में कई बीमरियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सहजन का काढ़ा रोजाना पीने से कई चमत्कारिक लाभ हो सकते हैं।

सहजन का काढ़ा पीने के फायदे

सहजन का काढ़ा कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और एंटी- ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

सहजना का काढ़ा कब पिएं?

सहजन के काढ़े को सुबह के समय खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है। इस समय पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में सहजन काढ़ा कब पिएं?

जो लोग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, उन्हें सहजन का काढ़ा भोजन करने के बाद पीना फायदेमंद हो सकता है।

वजन घटाने के लिए सहजन काढ़ा कब पिएं?

अगर आप बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, तो ऐसे में सहजन के काढ़े को नाश्ता करने से 30 मिनट पहले सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट के लिए सहजन काढ़ा कब पिएं?

शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए सुबह या रात के समय सहजन काढ़ा का सेवन करना फायेदमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सहजन के काढ़े से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पुरुषों के लिए औषधि से कम नहीं है यह जूस