अक्सर लोग हल्दी का पानी पीते है, जोकि हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है। अगर आप भी हल्दी का पानी पीना चाहते हैं, तो सही समय पर पीना चाहिए।
यह एक देसी ड्रिंक है, जो भारत में काफी पिया जाता है। दरअसल, हल्दी में गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते है। ऐसे में इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आप हल्दी का पानी पीना चाहते है, तो उसको पीने का सबसे सही समय सुबह का माना जाता है। आप रोजाना खाली पेट सुबह हल्दी पानी पिएं।
किसी भी फायदेमंद चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप हल्दी का पानी भी रोज 1 गिलास से अधिक न पिएं।
हल्दी के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स भरपूर पाया जाता है।
हल्दी का पानी पीने से व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा काफी कम हो जाता है।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो हल्दी का पानी आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। इस देसी ड्रिंक को पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
हल्दी का पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इसका पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ