गर्मियों के दिन शुरू होते ही लोग जूस ज्यादा पीने लगते हैं। बॉडी को हाइड्रेट रखने और गर्मी से बचने में जूस आपकी काफी मदद करता है।
आमतौर पर लोग फ्रूट जूस ज्यादा पीते हैं। शरीर को कई बीमारियों से बचाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी जूस मददगार है।
सवाल खड़ा होता है कि जूस पीने का सही समय क्या है। जहां कुछ लोग सुबह जूस पीना फायदेमंद मानते हैं तो कुछ लोग दोपहर और शाम को भी इसका सेवन करते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह खाली पेट जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है। इस समय जूस पीने से शरीर को कई कमाल के फायदे मिलते हैं।
यदि आप नियमित तौर पर सुबह खाली पेट जूस पीते हैं तो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, जूस को काफी ज्यादा मात्रा में पीने से भी बचना चाहिए।
कुछ लोग जूस निकालते ही फ्रिज में रख देते हैं और कुछ समय बाद उसका सेवन कर देते हैं। खैर, जूस को निकालने के तुरंत बाद पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
जूस पीने के दौरान एक महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में पिएं। ऐसा न करें की सुबह, दोपहर और शाम को जूस पीते रहें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन में 1 गिलास फ्रूट जूस पीना काफी होता है। इतना जूस पीने से ही आपकी सेहत को काफी लाभ मिल सकते हैं।
जूस पीने के सही समय को लेकर यहां हमने बात की। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ