जूस के बाद चाय पीने का क्या है सही समय?


By Ram Janam Chauhan23, May 2025 12:06 PMnaidunia.com

जूस पीना सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन कई लोग जूस पीने के तुरंत बाद पानी या चाय का सेवन करते हैं। जिससे सेहत पर बुरा असर हो सकता है। इसलिए, आज हम बताएंगे जूस के कितने देर बाद चाय पी सकते हैं-

तुरंत चाय पीने से बचें

अगर आप जूस पीने के तुरंत बाद चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

जूस पीने के तुरंत बाद चाय का सेवन करने पर पेट में गैस, अपच और दर्द की समस्या हो सकती है।

कितनी देर बाद पिएं चाय

चाय को जूस पीने के करीब 30-50 मिनट बाद पीना सही हो सकता है। इतने समय में हमारा शरीर जूस के पूरे पोषक तत्वों को सोख लेता है।

सुबह के समय किसे पिएं?

कई लोग सुबह के समय चाय और जूस दोनों ही सेवन करते हैं। ऐसे मे पहले जूस का सेवन करने के बाद चाय पीना लाभदायक हो सकता है।

किस जूस का करें सेवन

गर्मियों के मौसम में तरबूज, खीरे, लौकी, बेल, मौसंबी और आंवले का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको चाय या जूस पीने के बाद किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मियों में करें इन ठंडी तासीर वाले फलों का सेवन, बीमारियां होंगी दूर