गर्मियों में करें इन ठंडी तासीर वाले फलों का सेवन, बीमारियां होंगी दूर


By Ritesh Mishra23, May 2025 11:03 AMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में लोग इससे बचने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, इन्हीं चीजों में फल भी है। अक्सर लोग इस मौसम में फलों का काफी सेवन करते हैं।

कौन से फल ठंडी तासीर वाले होते हैं?

ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से शरीर को ठंडा रखने और बीमारियों को दूर भगाने में मदद मिलती है।

तरबूज का करें सेवन

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप अपनी डाइट में तरबूज को शामिल कर सकते हैं। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है।

खीरा खाएं

गर्मियों में बीमारियों को दूर भगाने के लिए खीरा का सेवन करें। इससे स्किन पर निखार आता है और त्वचा ग्लो करती है।

आमला खाएं

गर्मियों के मौसम में आंवले का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

लीची खाएं

गर्मियों के मौसम में लीची खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

बेल खाएं

गर्मियों में बेल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को डिहाइड्रेशन और लू से बचने में मदद मिलती है।

गर्मियों में करें इन ठंडी तासीर वाले फलों का सेवन, बीमारियां होगी दूर। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

डेंगू होने पर WHO की इन 5 टिप्स को करें फॉलो