अंजीर सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। अंजीर के सेवन से कई फायदे मिलते है, लेकिन सही समय पर सेवन करना चाहिए।
अंजीर पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें हाई कैलोरी, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए रामबाण होती है।
आमतौर पर लोग वजन बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन करते है, लेकिन अगर आप अंजीर का सेवन गलत समय पर करते है, तो उसका फायदा नहीं होगा।
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन सुबह-सुबह करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। सुबह अंजीर खाने से वजन बढ़ता है।
यदि आप रोजाना अंजीर का सेवन रात में न कर के सुबह करते है, तो वजन दोगुनी तेजी से बढ़ सकता है। वजन बढ़ाने के लिए अंजीर सुबह ही खाएं।
अंजीर का सेवन करने के लिए रात में 1 गिलास में पानी भर लें और उसमें 3-4 अंजीर डालकर रख दें। सुबह उठकर उसका पानी पिएं और अंजीर खाएं।
इसके अलावा आप अंजीर का सेवन वजन बढ़ाने के लिए 1 गिलास दूध में अंजीर मिलाकर पिएं। ऐसे अंजीर के सेवन से भी वजन बढ़ सकता है।
अंजीर का सेवन वजन बढ़ाने के लिए सुबह करना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ