सेब खाने का सही समय कौन सा है?


By Arbaaj14, Sep 2024 10:27 AMnaidunia.com

सेब का सेवन शरीर के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन कई लोग इसके खाने के समय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आइए जानते है कि सेब का सेवन कब करना चाहिए।

सेब कब खाएं?

सेब का सेवन लोग अलग-अलग समय में करते है। कोई नाश्ते में सेब खाता है, तो कोई लंच में खाता है। कुछ लोग रात में भी सेब खाते है, जो कि गलत है।

खाली पेट खाएं सेब

सेब का सेवन खाली पेट करना अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, नेचुरल शुगर और फ्रुक्टोज पाया जाता है इसलिए खाली पेट खाना चाहिए।

नाश्ते और लंच में ऐसे खाएं

अगर आप खाली पेट नहीं खाते है, तो नाश्ते और लंच के समय जब भी खाएं, तो भोजन करने के 1 घंटे बाद सेब का सेवन करें।

तुरंत पानी न पिएं

सेब खाने के बाद तुरंत पानी पीने से परहेज करना चाहिए। अगर सेब खाने के बाद तुरंत पानी पीते है, पाचन की समस्या हो सकती है।

छिलका सहित खाएं सेब

कई लोगों को देखा जाता है कि वो सेब को छीलकर खाते है, जो कि गलत है। सेब को छिलका सहित खाना चाहिए, ताकि भरपूर पोषक तत्व शरीर को मिल सके।

1-2 सेब खाएं

शरीर को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए, लेकिन मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। रोज 1-2 सेब ही खाएं।

सेब का सेवन खाली पेट करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अस्थमा के मरीज इन बातों की करेंगे अनदेखी, बढ़ेगी समस्‍या