अंजीर पोषक तत्वों का खजाना है, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि इसे किस समय सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
सुबह के समय खाली पेट अंजीर का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।
अंजीर में मैग्नीनियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत और बेहतर नींद लाने में मददगार हो सकता है।
अगर आप वजन कंट्रोल और दिनभर ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो इसे नाश्ते के रूप में सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए, इसे सेवन करने के लिए रात के समय 2-3 अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें।
अगर आपका ब्लड शुगर ज्यादा हो गया है या खाने से गैस और अपच होती है, तो इसका सेवन करने से परहेज करें।
अगर आपको अंजीर से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com