खानपान की गलत आदतों की वजह से ज्यादातर लोगों को मोटापे का सामना करना पड़ता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ कुछ बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है।
इस बारे में तो हर कोई जानता है कि फल का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि फल खाने का सही समय क्या होता है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान ताजे फल खाने से वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसके अलावा, शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं।
वेट लॉस की इच्छा से फल खाने वालों को कम कैलोरी वाले फाइबर युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप सेब, तरबूज जैसे फल खा सकते हैं।
वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कीवी, संतरा, केला और एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं। इन फलों को खाने से आपका पेट काफी समय तक भरा रहेगा और आप ज्यादा खाना नहीं खा पाएंगे।
वेट लॉस के लिए फलों का सही समय खाना खाने से तुरंत पहले माना जाता है। यानी आपको खाना खाने से कुछ समय पहले ही फल खाने चाहिए।
फलों में फाइबर होता है, जो पेट को लंबा समय तक भरा रखेगा। लंच या डिनर से पहले फल खाने से आप ज्यादा कैलोरी का सेवन करने से बच पाएंगे।
हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, खाने के साथ फल खाना भी वजन कम करने में आपकी मदद करेगा। इससे आप हाई कैलोरी फूड्स खाने से बचेंगे, जो वेट लॉस के लिए जरूरी है।