चीते जैसी ताकत के लिए खाएं गुड़-चना, जानें सही समय


By Arbaaj12, Apr 2025 12:31 PMnaidunia.com

अक्सर आपने लोगों से सुना होगा कि शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए गुड़-चना खाना चाहिए। गुड़-चना खाना शरीर के लिए अच्छा होता है।

अच्छे खाने से बढ़ती है ताकत

शरीर की ताकत को बढ़ाने के बेहतर खानपान की जरूरत पड़ती है। अनहेल्दी चीजों को खाने से शरीर कमजोर होता है।

गुड़-चना खाने के फायदे

गुड़-चना का सेवन आज से नहीं कई सदियों से लोग करते आ रहे हैं। गुड़-चना सही समय पर करने से शरीर को चीते जैसी ताकत मिलेगी।

गुड़-चना खाने का सही समय

गुड़-चना दिन में किसी भी समय में खाया जा सकता है। लेकिन इसे खाने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट माना जाता है।

गुड़-चना में पोषक तत्व

गुड़ में पोटैशियम और आयरन भरपूर पाया जाता है। वहीं चने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन्स और फास्फोरस पाया जाता है।

मांसपेशियों को मजबूती

रोजाना एक मुठ्ठी गुड़-चना का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है।

शरीर में बढ़ेगा खून

गुड़-चना के मिश्रण में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में खून की मात्रा को तेजी से बढ़ाता है। खून की पूर्ति होने से शरीर मजबूत रहता है।

गुड़-चना शरीर को मजबूत बनाता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लिवर और पेट के लिए अमृत है यह जूस