ब्लड शुगर की समस्या काफी खतरनाक मानी जाती है। शुगर का शिकार होने के बाद खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है। इस समस्या में जामुन खाना फायदेमंद होता है।
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए जामुन का सेवन किसी दवा से कम नहीं माना जाता है। जामुन खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
जामुन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही, इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है।
जामुन का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। रात में सोने से पहले जामुन खाने से परेहज करना चाहिए। रात में खाना नुकसानदायक हो सकता है।
डायबिटीज के मरीज जामुन का सेवन सुबह नाश्ते के समय में करें। सुबह जामुन का सेवन करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।
जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसकी वजह से इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
जामुन खाना ब्लड शुगर में फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, अधिक मात्रा में न करें।
जामुन का सेवन नाश्ते में करना अधिक फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ