कुंदरू गर्मियों के मौसम में मिलने वाली सब्जी है, जिसे रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर और पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
कुंदरू में आयरन, फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं।
कुंदरू के सब्जी को आमतौर पर दोपहर के भोजन में ग्रहण करना ज्यादा लाभदायक माना जाता है।
अगर आप रात के समय कुंदरू का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में गैस, अपच और पाचन कमजोर होने की शिकायत हो सकती है।
सुबह के समय पाचन शक्ति सक्रिय नहीं होती है, ऐसे में कुंदरू का सेवन करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
कुंदरू का नियमित रूप से सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिससे आप स्वस्थ और फिट रहते हैं।
अगर आपको कुंदरू से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com