मखाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन गलत समय पर खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानते है कि कब मखाना खाना चाहिए।
मखाने पोषक तत्व का खजाना माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता हैं।
अगर आप मखाने के शौकीन है, तो इसका सेवन सही समय पर करना चाहिए, ताकि जल्द ही लाभ मिल सके।
मखाने का सेवन आप नाश्ते में भी कर सकते है। नाश्ते के लिए मखाना परफेक्ट माना जाता है। मखाने से बनी चीजों को भी खा सकते हैं।
नाश्ते के साथ ही आप रात में भी मखाने का सेवन कर सकते है, लेकिन किसी एक ही समय खाएं। नाश्ते में या रात को दिन में एक ही बार खाएं।
अगर नियमित रूप से मखाने का सेवन किया जाए, तो पाचन दुरुस्त रहता है। दरअसल, मखाने में फाइबर पाया जाता है।
मखाना खाने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिसके कारण शुगर बढ़ता नहीं है।