चक्र फूल का पानी पीने से क्या होता है?


By Arbaaj28, Aug 2024 12:05 PMnaidunia.com

किचन में कई सारी जड़ी-बूटियां होती हैं, जिसका इस्तेमाल लोग मसाले के रूप में करते हैं। उन्हीं में से एक चक्र फूल है। इसका पानी सेहत के लिए रामबाण माना जाता है।

चक्र फूल का पानी

चक्र फूल का उपयोग वैसे को खानपान में किया जाता है, लेकिन इसका पानी पीने से भी सेहत को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं।

फंगल इंफेक्शन से बचाव

अगर नियमित रूप से चक्र फूल का पानी पिएं, तो फंगल इंफेक्शन के शिकार होने से बच सकते है, क्योंकि इसमें एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत

अगर किसी के जोड़ों में दर्द रहता है, तो भी चक्र फूल का पानी पी सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

नियमित रूप से चक्र फूल का पानी पीने से पेट की समस्याएं भी दूर होती है। जिन लोगों का पेट खराब रहता है उनको भी पीना चाहिए।

इम्यूनिटी मजबूत

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनको भी इसका पानी पीना चाहिए। चक्र फूल का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

ऐसे बनाएं चक्र फूल का पानी

इसका पानी बनाने के लिए 2 कप पानी में 1 चक्र फूल और दालचीनी डालकर उसे उबाल लें फिर हल्का ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 बीजों में हैं भरपूर ताकत