खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग सही समय पर नहीं सोते हैं। चलिए जान लेते हैं कि सोने का सही समय क्या होता है।
रात को 10 से 11 बजे के बीच सोना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस समय के बीच में सोने से व्यक्ति की सेहत को अनेक कमाल के फायदे मिलते हैं।
रात के समय सोने से शरीर की सही से मरम्मत होती है। दरसल, नींद की कमी के कारण शरीर की मरम्मत सही से नहीं हो पाती है।
रात को 10 से 11 बजे के बीच सोने का फायदा मेंटल हेल्थ को भी मिलता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेज करने के लिए भी रात के समय 11 बजे तक सो जाएं। इसके बाद सोने से बीमार होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
रात के समय 10 से 11 बजे के बीच सोने वालों के नींद के स्तर में सुधार होता है। साथ ही, नींद न आने की समस्या भी दूर हो जाती है।
शरीर में नींद की कमी नहीं होगी तो मूड में भी सुधार होता है। दरअसल, नींद की कमी या अनिद्रा का प्रभाव व्यक्ति के मूड पर भी पड़ता है।
रात को समय पर सोने से एनर्जी का लेवल बढ़ता है। सुबह उठने के बाद पूरे दिन आपको ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती है।