अंडा खाने से सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी होती है। इसके अलावा कुछ लोगों को अंडा खाना अच्छा नहीं लगता है।
आप अंडे की जगह वीगन फूड भी खा सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि कौन से वीगन फूड सेहत के लिए बेस्ट होते हैं।
अंडा न खाने वाले प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। सोयाबीन को अंडे का बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
खासकर सर्दियों के समय में मूंगफली खाने से सेहत को ज्यादा फायदा मिलता है। दरअसल, मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है।
प्रोटीन से भरपूर भोजन के लिए आप अंडे की जगह ब्रोकली का सेवन भी कर सकते हैं। पोषक तत्वों की बात करें तो ब्रोकली में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है। पालक नियमित खाने से शरीर में जरूरी पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होती है।
टोफू को अंडे का बेस्ट विकल्प माना जाता है। वीगन डाइट फॉलो करने वाले टोफू का सेवन जरूर करते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
शायद आपको भी पता होगा कि मटर को छोटा ग्रीन पावर हाउस भी कहा जाता है। इसका कारण यह है कि मटर में मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं।