अगर आप अपने बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में सही तरीके से बालों पर तेल लगाना जरूरी है।
बालों पर तेल लगाने से पोषण मिलता है। इसके अलावा बालों का झड़ना कम होने के साथ इसे बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
बालों पर तेल लगाने के लिए नारियल, बादाम, आंवला, अंरडी, जैतून और ब्राह्मी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों पर तेल लगाने के लिए इसे हल्का गर्म करें, इसके बाद हल्के हाथों से इसे सिर पर लगाएं। ऐसा करने से बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
बालों पर लगाने से पहले इसे हल्का गीला करें, तेल को फिर स्कैल्प पर लगाएं और मालिश करें। ध्यान रहे ज्यादा जोर लगाकर मालिश करने से बाल कमजोर हो सकते हैं।
बालों को मजबूत और घना मजबूत बनाने के लिए कम से कम 5-10 मिनट तक मालिश करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको किसी भी तेल से समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में एक बार इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com