Ghee in Diet: इन 5 तरीकों से डाइट में शामिल करें घी


By Sahil07, Dec 2023 06:52 PMnaidunia.com

घी के फायदे

शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने का काम घी करता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को इसे डाइट में शामिल करने का तरीका नहीं पता होता है।

डाइट में शामिल करें

देसी घी का सेवन करने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। आर्युवेद में तो इसे सुपरफूड की श्रेणी में शामिल किया जाता है। वहीं, सर्दियों के दिनों में घी खाने का ज्यादा लाभ मिलता है।

नाश्ते में घी

नाश्ता बनाते समय तेल की जगह घी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, टोस्ट पर मक्खन की जगह घी लगाकर भी आप खा सकते हैं।

घी और लहसुन

सर्दियों के दिनों में घी को लहसुन के साथ मिलाकर खाना भी फायदेमंद होता है। बता दें कि इसे खाने से पुराने बुखार का इलाज भी हो सकता है।

घी और त्रिफला खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि त्रिफला के साथ घी को मिलाकर खाने से एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

तेल की जगह घी

खाना तैयार करते समय किसी भी चीज को तलने या भूनने के लिए घी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसा करना सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है।

रोटी पर लगाकर खाएं घी

ग्रामीण लोग ज्यादा रोटी पर घी लगाकर खाते हैं। इसके अलावा, आप घी के पराठे बनाकर भी खा सकते हैं और इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कच्ची हल्दी और घी

घी को खाने का एक कारगर तरीका यह भी है कि कच्ची हल्दी और एक चम्मच घी को साथ में पीस लें। बाद में इसे चाय में डालकर सुबह पी सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में तेजी से बॉडी डिटॉक्स करती है ये जड़ी-बूटियां