सोफा-कुर्सी पर झपकी, लेकिन बिस्तर पर नहीं आती नींद, जानें समाधान


By Sahil25, Nov 2023 03:24 PMnaidunia.com

पर्याप्त नींद लेना

व्यक्ति के लिए जितना जरूरी सांस लेना होता है, उतना ही पर्याप्त नींद भी है। नींद की कमी के चलते शरीर को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

नींद न आना

कुछ लोगों नींद न आने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को कुर्सी या सोफे पर बैठे समय नींद आती है, लेकिन बिस्तर पर लेटते ही उनकी नींद उड़ जाती है।

स्लीप प्रेशर

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा होने के पीछे स्लीप प्रेशर भी एक वजह है। दरअसल, हम जितनी देर तक जगे रहते हैं, हमारे शरीर के ऊपर सोने का उतना ही प्रेशर बढ़ जाता है।

बिस्तर पर क्यों नहीं आती नींद?

जब हम सोफे पर कुछ देर के लिए सोते हैं तो बिस्तर पर नींद आने में परेशानी होती है। इसके पीछे वजह है कि ऐसा करने से हमारी बॉडी में होमियोस्टैटिक स्लीप ड्राइव कम हो जाता है।

नींद न आने का समाधान

नींद से जुड़ी समस्याओं का आसान समाधान है कि ऑफिस से वापिस आने के कुछ समय बाद सोने चले जाएं। इससे फायदा होगा कि थकान की वजह से आपको जल्द नींद आ जाएगी।

दिनचर्या में सुधार

नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए आपको दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करने होंगे। शरीर को आराम के लिए आवश्यक समय देना भी जरूरी है।

सोने और उठने का समय

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने सोने और उठने के समय का पूरा ध्यान रखें। ऐसा करने के लिए आपको रात को समय से सोना होगा और सुबह जल्दी उठना पड़ेगा।

हेल्दी डाइट

पोषक तत्वों के अभाव में भी नींद न आने की परेशानी होती है। बॉडी को हेल्दी रखने के लिए नियमित हेल्दी डाइट का सेवन करना जरूरी होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट गलती से भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना हो जाएंगे बीमार