शरीर का वजन कम करने में ब्रोकली काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका सेवन सही तरीके से करना चाहिए तभी वेट लॉस हो सकता है।
अक्सर लोग ब्रोकली का सेवन सब्जी बनाकर करते हैं यानी ब्रोकली की सब्जी तेल और मसालों के साथ बनाते है। इस तरीके से ब्रोकली का सेवन करने से वजन कम नहीं होता है।
ब्रोकली का सेवन करने से वजन कम हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है।
वेट लॉस के लिए ब्रोकली का सेवन उबालकर करना चाहिए। उबालकर खाने से इसमें कैलोरी की मात्रा बढ़ती नहीं है।
ब्रोकली को पानी में उबाल लें और फिर ऊपर से नमक डालकर उसे सलाद के तौर पर नाश्ते में खाएं। इस तरीके से ब्रोकली का सेवन करने से वजन कम होता है।
किसी भी चीज का सेवन रोजाना करना नुकसानदेह हो सकता है। ब्रोकली का सेवन उबालकर हफ्ते में 2-3 दिन ही करें।
ब्रोकली का सेवन उबालकर करना एक हेल्दी तरीका है। नाश्ते में ब्रोकली का सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है।