अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन सही तरीके से कारण चाहिए वरना सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है।
अखरोट पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है।
गर्मियों में अक्सर लोग अखरोट का कम सेवन करते है क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म मानी जाती है। गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से परेशानियां बढ़ती है।
गर्मियों में अखरोट का सेवन किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए अखरोट को रात में सोने से पहले भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें।
अखरोट की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए, गर्मियों में इसको भिगोकर खाना चाहिए, ताकि अखरोट की गर्म तासीर थोड़ी कम हो सके।
अगर गर्मियों में अखरोट को भिगोकर नहीं खाते है, तो पेट से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि गर्मी में गर्म तासीर खाना नुकसानदायक होता है।
अखरोट का सेवन कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और दिल से जुड़ी समस्याओं में बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इन लोगों को अखरोट का सेवन करना चाहिए।
8 इसलिए, अखरोट का सेवन गर्मियों में भिगोकर करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ